फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निवेश हड़पने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई

Tue, 14 Mar 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। फिर एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सहारा इंडिया में निवेश करने वालों की धनराशि हड़पने वालों पर कार्रवाई तथा धनराशि दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रहमानंद शर्मा के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्य कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क पहुंचे। उन्होंने कहा कि निवेशकों द्वारा न्यायालय की शरण लेने के बाद न्यायालय द्वारा दिए गए किसी भी निर्णय को सहारा इंडिया नहीं मान रही है। धरने के बाद पीड़ितों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन दिया। इस दौरान कृष्ण स्वरूप सिंह, मोहम्म्द आरिफ, राजवीर सिंह, संतोष, विनोद ङ्क्षसह, दिनेश, रामवीर, मोहनलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें