बांग्लादेश के राष्ट्रपति मो. अब्दुल हमीद शनिवार को आगरा आ रहे हैं।
इस दौरान वह विभिन्न स्मारकों का भ्रमण करेंगे।
बांग्लादेश के राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर एएसआई द्वारा शनिवार को ताजमहल पूर्वाह्न 11 से एक बजे तक, आगरा किला दोपहर 1:50 से 3:40 बजे तक और फतेहपुर सीकरी शाम 4:25 से 5:25 बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
इस अवधि से एक घंटे पहले स्मारकों पर टिकटों की बिक्री बंद कर दी जाएगी।