फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: वीआईपी विजिट के कारण ताज रहा बंद, मायूस होकर लौटे देशी-विदेशी सैलानी

Wed, 11 Jan 2023 09:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने के लिए बुधवार को रिपब्लिक ऑफ गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली आगरा आए। इसलिए दो घंटे के लिए ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहा। इस कारण आए हुए पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
ताज में प्रवेश न मिलने पर मायूस होकर लौटे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली के ताजमहल दौरे के कारण स्मारक को शाम 4 बजे से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। दोपहर 2:15 बजे से टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने तीन बजे के बाद पर्यटकों को ताजमहल से बाहर निकालना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे, जिन्हें गेट बंद होने पर मायूस लौटना पड़ा। सुबह घने कोहरे के कारण पर्यटक ताजमहल पर देर से पहुंचते हैं। दोपहर 12 बजे से ताज पर जैसे ही सैलानियों का आना शुरू हुआ, वैसे ही दोपहर में ढाई बजे से ताज के अंदर पहुंचे सैलानियों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया। जर्मनी से आए 7 पर्यटकों का दल दोपहर 3:30 बजे ताजमहल पहुंचा तो गेट बंद पाकर मायूस हो गया। 

पर्यटकों की शिकायत थी कि अगर ताजमहल वीआईपी के कारण बंद है तो दो तीन दिन पहले वेबसाइट पर और टिकट बिक्री वाली वेबसाइट पर इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। वह किसी अन्य दिन की योजना बनाते। उनकी तरह पश्चिमी गेट पर कई पर्यटक ऐसे रहे जो गेट खुलने के इंतजार में कई घंटे तक खड़े रहे। बाद में पुलिस कर्मियों ने भीड़ बढ़ने पर उन्हें बताया कि शाम तक गेट नहीं खुलेगा। वह बृहस्पतिवार को आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें