फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केंद्रीय मंत्री ने किया ताज महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा।
विज्ञापन

10 दिन तक चले ताज महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने शिल्पियों और कलाकारों को सम्मानित किया। शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर ताज महोत्सव- 2023 के समापन पर उन्होंने अगले साल के महोत्सव को और बेहतर बनाने को कहा। केंद्रीय मंत्री बघेल ने मोमेंटो देकर सभी संबंधित विभागों, कलाकारों, शिल्पियों को सम्मानित किया।


7 लाख के बेच दिए फुलकारी सूट
ताज महोत्सव में पटियाला पंजाब की फुलकारी सबसे ज्यादा बिकी। हस्तशिल्पी लवली ने 10 दिन में 7 लाख की बिक्री की। उत्कृष्ट शिल्प के लिये अलीगढ़ के आर्ट मेटल क्राफ्ट के हस्तशिल्पी विजय पाल सिंह एवं उत्कृष्ट शिल्प प्रदर्शन के लिए भागलपुर बिहार के सिल्क साड़ी के हस्तशिल्पी जहाँगीर अंसारी को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर कमिश्नर अमित गुप्ता, पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह, डीएम नवनीत सिंह चहल, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें