फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताइक्वांडो पदक विजेताओं का फिरोजाबाद में सम्मान

Sat, 07 Nov 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले आगरा के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक पंकज शर्मा और संतोष कुमार सिंह को फिरोजाबाद में सम्मानित किया गया। एसएसपी कार्यालय में अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं एएसपी (ग्रामीण) अनुज कुमार चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। काठमांडू के त्रिपुरेश्वर स्थित दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (विश्व ताइक्वांडो जी-1) अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। स्पर्धा में पंकज शर्मा ने दो कांस्य पदक जबकि संतोष कुमार सिंह ने एक कांस्य पदक हासिल किया। सम्मान समारोह में भोला चौधरी, राजेश चौधरी, राम जियावन सिंह और सुशांत सहित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें