फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डेंगू के साथ चिकनगुनिया के भी लक्षण

Fri, 06 Jun 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.आनंद स्वरुप व डॉ.कैलाश बाबू।
विज्ञापन
कासगंज। बुखार पीड़ित मरीजों में मलेरिया, डेंगू के साथ चिकनगुनिया के लक्षण भी सामने आ रहे हैं। मरीज सिर दर्द, जोड़ों में दर्द से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 1322 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक 240 बुखार से पीड़ित थे। मौसम में हो रहे बार-बार बदलाव का असर लोगों की सेहत पर देखा जा रहा है। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुॉना शुरू हो गई। शुक्रवार को मरीजों की संख्या 1322 पहुंच गई। पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। चिकित्सक कक्ष में भी मरीजों की भीड़ बनी रही। बुखार से पीड़ित होकर 240 मरीज आए। इन मरीजों में से 100 मरीजों में मलेरिया, डेगू, चिकनगुनिया जैसे लक्षण पाए गए। चिकित्सकों ने ऐसे मरीजों की रक्त की जांच कराई। जांच में किसी में भी इनकी पुष्टि नहीं हुई। सांस में दिक्कत के 240 व डायरिया के 49 मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें