फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लक्षण चिकनगुनिया के जांच रिपोर्ट निगेटिव

Sat, 05 Oct 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में इस समय फैल रहे बुखार में पीड़ित मरीजों के लक्षण चिकनगुनिया जैसे सामने आ रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। शुक्रवार को एक मरीज में डेंगू व चार मरीज में टाइफाइड की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार लग रही है। इस दौरान 1280 नए व 381 पुराने मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बुखार से सबसे अधिक रोगी शामिल थे। मरीजों की भीड़ अधिक रहने से उन्हें अपनी बारी के लिए घंंटों इंतजार करना पड़ रहा है।जिले में इस समय संक्रामक रोगों का प्रकोप फैला हुआ है। सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की कतार लग रही है। अस्पताल में शुक्रवार को 1280 नए व 381 पुराने मरीज पहुंचे। मरीजों की संख्या अधिक रहने से पर्चा काउंटर पर कतार लगी रही। पर्चा बनवाने के बाद मरीज चिकित्सक कक्ष की ओर पहुंचे। मरीजों को यहां भी लाइन में इंतजार करना पड़ा। बुखार से पीड़ित होकर 338 मरीज पहुंचे। इन मरीजों की मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू व चिकनगुनिया की जांच कराई गई। जांच में ओमप्रकाश निवासी आवास विकास कालोनी को डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा चार मरीजों में टाइफाइड निकला। चिकनगुनिया किसी मरीज में नहीं निकला। सांस के 259 मरीज पहुंचे। 81 मरीजों ने डायरिया की शिकायत बताई। 40 मरीज आखों में संक्रमण की समस्या लेकर पहुंचे। सर्दी, खांसी, जुकाम आदि के मरीज भी काफी संख्या में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें