फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू : सात की और आई रिपोर्ट, दो पाजिटिव

Sat, 21 Mar 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान बढ़ने के साथ ही स्वाइन फ्लू का खतरा कम होने लगा है। शुक्रवार को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में एक मरीज पहुंचा। स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर सैंपल जांच के लिए दिल्ली की नेशनल सेंटर फॉर डिजीस कंट्रोल लैब भेजा। वहीं पूर्व में भेजे गए नमूनों में से सात मरीजों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई। दो में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। ये दोनों मरीज इलाज के बाद अब स्वस्थ हैं। आइसोलेशन वार्ड प्रभारी डा. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तापमान बढ़ने से स्वाइन फ्लू का वायरस एच1एन1 असरहीन साबित होता जाएगा। जिला एपिडेमियोलाजिस्ट डा. प्रियंका चौहान ने बताया कि अब तक 212 मरीजों के सैंपल में से 194 की रिपोर्ट मिली है। इनमें से 73 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि सभी मरीज स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें