फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तैराकी टीम का चयन ट्रायल 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। 55वीं जूनियर एवं 40वीं सब जूनियर प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए जनपदीय तैराकी टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल 12 जुलाई को होंगे। जिला तैराकी संघ के सचिव उमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में होगी। टीम के चयन के लिए ट्रायल 12 जुलाई को सुबह 8 बजे से सिटी कॉन्वेंट स्कूल, राधे मोहन क्लब, बल्केश्वर रोड स्थित तरणताल में आयोजित होंगे। ट्रायल में वर्ष 2008 से 2015 के बीच जन्मे जूनियर एवं सब जूनियर खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र, पैन कार्ड की छायाप्रति और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का पंजीकरण (यूआईडी) नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें