फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उत्पीड़न से तंग सफाई कर्मचारियों ने पालिका परिसर में की नारेबाजी

विज्ञापन
शिकोहाबाद में कर्मचारी नारेबाजी करते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रविवार को सफाईकर्मी के साथ मारपीट की घटना ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। नगरपालिका के सभी कर्मचारी नगर पालिका परिसर में एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस सफाई कर्मचारियों के साथ बेवजह मारपीट करती है । इससे कर्मचारियों को कार्य करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । यदि ऐसा ही रहा तो सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे । सफाई कर्मचारी नेताओं ने सोमवार को निर्णय लिया कि जब तक आरोपी युवकों पर कार्रवाई नहीं होगी और जेल नहीं भेजा जाएगा तब तक शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप रहेगी। इस दौरान पालिका कर्मचारी नेता और सफाई कर्मचारी नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें