पवन ने बताया कि मेरे और क्रिस्टन के परिवार वालों को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। सभी की सहमति से शादी हो रही है। वैवाहिक कार्यक्त्रम को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही पवन के घर में खुशियां छाई हुई थीं।
हल्दी, मंडप आदि का कार्यक्रम शाम तक कर लिया गया। क्रिस्टन फ्लाइट से पहले आगरा पहुंचे। देर शाम अवागढ़ में आ गई। यहां जलेसर रोड स्थित प्रेमादेवी स्कूल में दोनों का विवाह कार्यक्त्रम कराया गया।
पिता गीतम सिंह ने बताया कि बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। हम पूरी तरह से इस शादी से सहमत हैं। उधर, विदेश से आई दुल्हन की खबर पूरे कस्बे में फैल गई। दुल्हन और अनोखी शादी को देखने के लिए तमाम लोग वहां पहुंच गए।