फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वाट टीम ने चोरी के दो आरोपी किए गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वाट टीम ने रविवार को किशनी पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से 6 लैपटॉप, 3 चोरी की बाइकें, तमंचा और कारतूस आदि मिले। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एक साथी चकमा देकर भाग गया। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि चोरी की वारदात की रोकथाम के लिए जनपद पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में रविवार को स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने थाना किशनी प्रभारी महाराज सिंह भाटी और टीम के साथ किशनी क्षेत्र से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर चोरों ने अपने नाम लवकुश और कन्हैया उर्फ रिषभ निवासी कैरावली थाना करहल बताया। इनके कब्जे से चोरी के 6 लैपटॉप, तीन बाइकें, दो मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान चोरों का एक साथी कुलदीप निवासी गांव कैरावली चकमा देकर भाग गया। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम जुटी है।
पकड़े गए दोनों ही चोर बेहद शातिर हैं और दोनों पर घिरोर, एलाऊ, बेवर आदि थाना क्षेत्र में करीब 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह लोग बाइक, लैपटॉप आदि चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। कस्बा भोगांव और कुरावली में दुकानों से चोरी की वारदात भी इन्हीं लोगों ने अंजाम दी थी। एक बाइक इटावा से चोरी किए जाने की बात कही है। यह लोग चोरी किए गए माल को सस्ते दामों पर बिक्री कर देते थे। पकड़े गए दाेनों ही आरोपियों को जेल भेजा गया है। साथी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें