आगरा। शाहगंज क्षेत्र के साध मोहल्ला में सिंधी समाज की ओर से स्वामी पुरसनाराम साहिब का दो दिवसीय मेला 18 एवं 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे हवन एवं ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे सुखमनी साहिब पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस अवसर पर साध तुलसीदास, गुरमुख दास, श्याम भोजवानी, नरेश लखवानी, योगेश जारानी , विजय कुमार, दौलत साधवानी, कैलाश लालवानी, हेमंत गंगवानी, विजय गंगवानी आदि मौजूद रहे।