फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: डिंपल के चुनाव प्रचार में स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, बोले- श्रीराम का सौदा करती है भाजपा

Fri, 18 Nov 2022 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अखिलेश यादव के साथ करहल पहुंचे। यहां उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को निशाने पर लिया। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए समाजवादी पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल क्षेत्र में सभा की। उनके साथ पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और भगवान श्रीराम को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है। 

भाजपा पर साधा निशाना 

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा राम का सौदा करती है। जो भाजपा राम का सौदा कर सकती है, वो आपको भी बेच सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति योगी और मोदी की संपत्ति नहीं है। भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह कार्य कर रही है। ईस्ट इंडिया कंपनी भारत से खजाना लूट कर इंग्लैंड भेज रही थी। उसी तरह योगी और मोदी देश की संपत्ति को अदाणी और अंबानी के हाथों में दे रहे हैं। 

'नफरत की राजनीति करती है भाजपा'

उन्होंने कहा कि सपा शासन में जितना विकास हुआ। उतना भाजपा कभी नहीं कर सकती। भाजपा केवल नफरत की राजनीति करती है। एक विशेष कौम का हवाला देकर लोगों में दहशत का माहौल बनाती है। विकास की बात करने की बजाय दूसरे पर हमला बोलना भाजपा की आदत है। सपा से निकले लोगों पर ही भाजपा अब दांव लगा रही है। लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन 

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। इसके लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 10 से लेकर 17 नवंबर तक कुल आठ दिन लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चली। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य और भारतीय कृषक दल प्रत्याशी प्रमोद यादव समेत 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्र की जांच की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें