फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी-मथुरा नहीं, अभी तो श्रीराम मंदिर बनने की खुशी मनाओ : स्वामी ज्ञानानंद महाराज

Fri, 26 Feb 2021 10:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
स्वामी ज्ञानानंद महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा जैसी यमुना निर्मल इसलिए नहीं है कि हम लोग ही इसे गंदा कर रहे हैं। हमें इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। इसका तरीका यह भी है कि यमुना के उद्गम से लेकर संगमस्थल तक हर गांव और शहर में घाट बनें और लोगों के सहयोग से हर दिन आरती हो। आस्था से जुड़ने के बाद ही यमुना अगले दो-तीन साल में निर्मल हो सकेगी। काशी और मथुरा कृष्ण जन्मभूमि विवाद का अभी समय नहीं है। अभी तो श्रीराम मंदिर बनने की खुशी मनाओ। यह बातें श्रीकृष्ण कृपा धाम वृंदावन के स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहीं।
विज्ञापन


स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन आए तो यमुना की साफ-सफाई को लेकर काफी मंथन हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ प्रदेश के मंत्री भी शामिल हुए। तय हुआ कि फिलहाल यमुना में पानी का बहाव तेज किया जाए तो यमुना का जल साफ हो जाएगा। बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से केंद्र सरकार बात कर रही है। हर राज्य सरकार से यमुना सफाई के लिए काम करने की बात कही जा रही है। 

‘यमुना को भी आस्था से जोड़ो’
ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि यमुना को भी आस्था से जोड़ना होगा। यमुना किनारे बसे गांव और शहरों में घाट बनें और प्रतिदिन यमुना की आरती करें। कार्यक्रम से आम जनमानस को जोड़ा जाए। आस्था से जुड़ने के बाद ही यमुना 2023 तक साफ हो सकेगी। केंद्र सरकार ने वादा किया है कि वह शीघ्र प्रदेश सरकारों के साथ मिलकर काम करेगी। सीवर का गंदा पानी, फैक्ट्रियों का कचरा यमुना में गिरने से रोकना होगा।
विज्ञापन


‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विवाद नहीं छेड़ेंगे’
स्वामीजी ने कहा कि फिलहाल काशी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विवाद छेड़ने का समय नहीं है। फिलहाल श्रीराम मंदिर के निर्माण की खुशी मनाओ। बोले, कोर्ट में विवाद चल रहा है। तथ्य और साक्ष्य अच्छे तरीके जुटाए जा रहे हैं। श्रीराम मंदिर की तरह कृष्ण जन्मभूमि का विवाद का हल भी कोर्ट से निकलना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें