फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निलंबित आरक्षी और फोलोअर ने पुलिस लाइन में किया हंगामा

Mon, 05 Feb 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार की सुबह पुलिस लाइन में एक निलंबित आरक्षी और फोलोअर ने नशे में धुत होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले काफी देर तक गालीगलौज की। इसके बाद आपस में ही भिड़ गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बमुश्किल काबू किया। दोनों को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात फोलोअर अशोक कुमार ने रविवार की सुबह एक निलंबित चल रहे आरक्षी हृदेश के साथ बैठकर शराब पी। जब शराब का नशा दोनों के सिर चढ़ गया तो दोनों लाइन में इधर उधर घूमने लगे। दोनों गालीगलौज करते हुए हंगामा करने लगे। किसी बात को लेकर आपस में ही ठन गई और एक दूसरे से भिड़ गए। हंगामा कर रहे निलंबित चल रहे आरक्षी हृदेश और फोलोअर अशोक को वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल काबू किया। इसकी जानकारी आरआई लाइन ब्रजपाल सिंह को दी गई। आरआई ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के आदेश दिए। इसके बाद साथी कर्मी दोनों को पकड़ कर जिला अस्पताल ले गए। वहां दोनों का मेडिकल कराया गया। वहां भी दोनों नशे की हालत में अनाप शनाप बोलते रहे। मेडिकल की रिपोर्ट अब उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें