फिरोजाबाद। संदिग्ध मिले मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजा गए हैं। सिंगापुर से गांव अकबरपुर में आए व्यक्ति की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल जांच के लिए भेजा है। वहीं, नेपाल से आ रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस को पूछे जाने प पिता ने बताया कि वह नेपाल से आ रहे हैं। पुलिस ने नाम, पते नोट करके सीएमओ कार्यालय में भेज दिए थे। 108 एंबुलेंस सेवा जाटवपुरी क्षेत्र से पिता-पुत्र को सैंपल लेने के लिए मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड लेकर आई। सुहाग नगर निवासी एक अन्य युवक को भी जांच के लिए मेडिकल जांच के लिए आइसोलेशन वार्डर्ड में लाया गया है।