Agra Solar Eclipse 2022 Time: ताजनगरी आगरा में सूर्य ग्रहण शाम 4:33 बजे से 5:32 बजे तक सूर्य ग्रहण रहेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि देश के अलग-अलग शहरों में ग्रहण के समय व अवधि में अंतर रहेगा। आगरा में शाम 4:33 से 5:32 बजे तक सूर्य ग्रहण रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। हालांकि इसका विशेष महत्व माना गया है। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिख रहा है इसलिए इसका सभी राशि के लोगों पर खास प्रभाव पड़ेगा।
सभी राशियों होंगी प्रभावित
25 अक्टूबर को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव इस प्रकार रहेगा। सूर्य वर्तमान समय में अपनी नीच राशि तुला में केतु, शुक्र, चन्द्रमा के साथ रहेगा, जिस पर राहु की सप्तम दृष्टि और शनि की दशम दृष्टि रहेगी। इससे विश्व में कोई बड़ी दुर्घटना होने की संमभावना है। देश में प्रजा में बेचैनी रहेगी और सरकार पर विपक्ष हावी रहेगा।
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव (Surya Grahan 2022 Effects On Rashi)
1- मेष राशि वालों के लिए मध्यम रहेगा ।
2- वृष राशि वालों के लिए श्रेष्ठ रहेगा ।
3 - मिथुन राशि वालों के लिए नेष्ट रहेगा ।
4 - कर्क राशि वालों के लिए नेष्ट रहेगा ।
5 - सिंह राशि वाले के लिए श्रेष्ठ रहेगा ।
6 - कन्या राशि वालों के लिए मध्यम रहेगा ।
7 - तुला राशि वालों के लिए नेष्ट रहेगा ।
8 - ब्रह्चिक राशि वालों के लिए नेष्ट रहेगा ।
9 - धनु राशि वालों के लिए श्रेष्ठ रहेगा ।
10 - मकर राशि वालों के लिए श्रेष्ठ रहेगा ।
11 - कुम्भ राशि वालों के लिए मध्यम रहेगा ।
12 - मीन राशि वालों के लिए नेष्ट रहेगा ।