आगरा। जिले की महिला क्रिकेटर सुप्रिया अरेला का चयन उत्तर प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। यह शमसाबाद रोड स्थित ब्रह्मनगर निवासी हैं और मीडियम पेसर हैं। कोच मनोज कुशवाहा ने उनके चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सुप्रिया की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।