फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बकाया जमा किए न चलने दिया बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल ने शुक्रवार को सुबह दो विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। बकाएदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। कहा कि बकाएदार का कनेक्शन चलता मिला तो लाइनमैन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के करहल रोड विद्युत उपकेंद्र और सुल्तानगंज उपकेंद्र के निरीक्षण में उन्होंने अवर अभियंता देवेंद्र सिंह और मनीष को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली की प्रगति सुधारने के लिए तेजी लाएं। वाणिज्य उपभोक्ता स्कूल-कॉलेज, टॉवर, चक्की, मील, बैंक से बिल जमा कराने को कहा। कहा कि ये बकाया बिल जमा नहीं करें तो कनेक्शन काट दिया जाए। कहा कि रात में पेट्रोलिंग करें। कहा कि अगर उपकेंद्रों पर मशीनों में समस्या है तो टेस्ट टीम से उसे सही करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें