कासगंज। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में जनपद के थाना सुन्नगढ़ी व थाना ढोलना ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में माह दिसंबर 2022 में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में बेहतर कार्य दोनों थानों ने किया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए दोनों थाने पूरे प्रदेश में अव्वल आए। पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों के समस्त पुलिस स्टाफ को इस बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।