फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सूरज उगलेगा आग, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Mon, 13 May 2024 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शनिवार को चली तेज हवा एवं बारिश के बाद मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। मौसम में गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। लोगों को गर्मी से इस सप्ताह राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह सूरज आग उगलेंगे। पारा 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम में रविवार को सुबह से ही काफी गर्मी हो गई। सुबह के समय न्यूनतम पारा दो डिग्री चढ़कर 26 डिग्री तक पहुुंच गया। जिससे काफी गर्मी हो गई। दिन चढ़ने के साथ पारा तेजी से चढ़ने लगा। दोपहर दो बजे तक पारा 38 डिग्री तक जा पहुंचा। इसी के साथ गर्म हवा चलने लगी। 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाएं लोगों के चुभन का अहसास कराने लगी। गर्मी की अधिकता के चलते लोगों के गले चटकने लगे। ऐसे में लोग गला तर करने के लिए पानी की तलाश कतरे नजर आए। शीतल पेय विक्रेताओं की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। सांय के समय सूरज अस्त होेने के बाद ही लोगों को तपन से कुछ राहत मिली, लेकिन मौसम में गर्मी बनी रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें