आगरा। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ की वजह से अहमदाबाद-पटना समर स्पेशल (ट्रेन नंबर 09447-09448) का विस्तार किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि पहले यह बुधवार और शुक्रवार को संचालित होती थी। अब इसका नियमित कर दिया गया है। यह ट्रेन आगरा कैंट से होकर गुजरती है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।