फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनपदीय प्रदर्शनी में सुल्तानगंज के कमल को पहला स्थान

Thu, 28 Mar 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बृहस्पतिवार को शहर के दीवानी रोड स्थित एक मैरिज होम में किया गया। प्रदर्शनी में सुल्तानगंज विकास खंड के छात्र कमल ने पहला स्थान पाया। घिरोर की प्रज्ञा दूसरे और करल का सुमित तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


बेवर की जान्हवी अऔर शालिनी ने चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया। बरनाहल की स्वाती छठवें, किशनी की प्रज्ञा सातवें, मैनपुरी के अर्जित राठौर आठवें, किशनी की प्रांशी नवें और सुल्तानगंज की भावना 10वें स्थान पर रहीं।

प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और सीडीओ नेहा बंधु ने किया। प्रदर्शनी में प्रत्येक ब्लॉक पर आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता में चयनित 10 उत्कृष्ट छात्रों को जनपद स्तर पर प्रतिभाग कराया गया। कुल 100 छात्रों ने जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। इसमें से 10 उत्कृष्ट छात्रों को निर्णायक समिति के सदस्यों के द्वारा मूल्यांकन के पश्चात चयनित किया गया। टॉप 10 बच्चों को जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र, मोमेंटो, स्कूल बैग, स्टेशनरी, पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शेष 90 बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग के साथ में स्टेशनरी आदि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बीएसए दीपिका गुप्ता, डीआईओएस अजय कुमार सिंह, डायट प्रचार्य मनमोहन शर्मा, डीसी धीरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें