फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुल्तानगंज लायंस ने घिरोर टाइटंस को 62 रनों से किया पराजित

Fri, 26 Sep 2025 04:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भोगांव के रुई औद्योगिक संस्थान में टीचर्स प्रीमियर लीग के मैच में सुल्तानगंज लाइंस ने घिरोर टाइटंस को 62 रन से हराया। अनुज अवतार मैन ऑफ द मैच चुने गए। टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फोटो 31 भागवत कथा सुनाते कथावाचक भारती शास्त्री। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोगांव। रुई औद्योगिक संस्थान के खेल मैदान में चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग मैच बृहस्पतिवार को सुल्तानगंज लाइंस और घिरोर टाइटंस के मध्य खेला गया। सुल्तानगंज टीन ने 62 से मैच जीतकर अगले दौरे में प्रवेश लिया। सुल्तानगंज के बल्लेबाज अनुज अवतार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।घिरोर के कप्तान रजत चौहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सुल्तानगंज लाइंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 223 रन बनाए। टीम की तरफ से मनोज कुमार ने 38, सिनोज राजपूत ने 39 और अनुज अवतार ने 87 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घिरोर टाइटंस 14 ओवर में 161 रनों पर सिमिट गई। टीम की तरफ से कप्तान रजत चौहान ने 66 बनाए। सुल्तानगंज की तरफ से अनुज अवतार ने चार और दीप चंद्र ने दो विकेट प्राप्त किए। सुल्तानगंज के बल्लेबाज अनुज अवतार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में कॉमेंट्री रजत चौधरी और राजू यादव ने की। अंपायरिंग की भूमिका अमन राजपूत और रवि राजपूत ने निभाई। स्कोरिंग अनूप चौहान और राम दीक्षित ने की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रवल प्रताप, शिवांक पाल, दीपू ठाकुर, दीपांशु यादव, अंकुर यादव, नीतेश राजपूत, ललित राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें