फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहोत्सवः मुक्ताकाशीय मंच पर हो सकती है सुखविंदर व हार्डी संधू की प्रस्तुति

Sun, 29 Dec 2019 02:39 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताज महोत्सव का फाइल फोटो
विज्ञापन
ताज महोत्सव आयोजन समिति की बैठक में जानी मानी अभिनेत्री हेमामालिनी, सुखविंदर, हार्डी संधू जैसे कलाकारों के प्रतिभाग कराने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बार की थीम संस्कृति के रंग, ताज के संग के अनुरूप ही मुक्ताकाशीय मंच पर कार्यक्रम कराने पर बल दिया।

ज्यादा से ज्यादा लोक संगीत और कलाओं को प्रोत्साहन देने वाले कार्यक्रमों को कराने पर विचार किया गया। इस दफा ताज महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के नृत्य, गायक सुखविंदर, हार्डी संधू, सलीम-सुलेमान के नामों पर चर्चा की गई।

इन कलाकारों को आमंत्रित करने के लिए बजट जुटाने पर भी मंथन किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी व अन्य प्रशासनिक व पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें