फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुख जीवन अकादमी ने 6-4 से जीता मुकाबला

Mon, 26 Oct 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैत्री हॉकी मुकाबले में सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने धौलपुर अकादमी को 6-4 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में सुख जीवन अकादमी को दूसरे हाफ में कड़ी चुनौती मिली लेकिन अंतिम क्वार्टर में दो गोल दागकर टीम ने जीत अपने नाम कर ली। नितिन सिंह ने दो, जबकि अनुज सिंह और डॉ. जयशंकर यादव ने एक-एक गोल किया। धौलपुर की ओर से अंकित त्यागी और रोहित बंसल ने गोल किए। दूसरे हाफ में धौलपुर ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। योगेश थापा ने अहम भूमिका निभाई। अंतिम क्वार्टर में दिनेश शर्मा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया, जबकि राजवीर सिंह ने फील्ड गोल कर जीत सुनिश्चित कर दी। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान अकादमी अध्यक्ष राजीव सोई, धर्मेंद्र बघेल, अजय राजपूत सिंह, धर्मेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें