फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: गन्ना का बकाया 35 करोड़ भुगतान न मिलने पर किसान लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

विज्ञापन
कासगंज में गन्ना किसानों के बकाए को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता करते किसान नेता । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गन्ना के बकाया 35 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर किसान परेशान हैं। इन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से मिलकर बकाया भुगतान की मांग उठाई है। किसानों ने कहा कि वह भुगतान न मिलने पर अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। जिले के 9 हजार से अधिक किसानों का गन्ना मूल्य चीनी मिल पर बकाया है। अभी तक चीनी मिल भुगतान करने को राजी नहीं है। जिलाधिकारी ने चीनी मिल प्रशासन से वार्ता कर भुगतान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर के समय गन्ना किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को बकाया भुगतान के संबंध में ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके पुराने गन्ना मूल्य का भुगतान हो। इसके बाद चीनी मिल को किसानों के गन्ने का आवंटन किया जाए। किसानों ने कहा कि चीनी मिल बिना भुगतान के गन्ना लेना चाह रही है। चीनी मिल के मालिक से वार्ता हुई तो उन्होंने गन्ना के बकाया भुगतान के संबंध में कोई भरोसा नहीं दिया। कहा कि चीनी मिल को मजबूत करने के लिए दो वर्ष और चाहिए। किसानों ने कहा कि चीनी मिल भुगतान नहीं कर पा रहा तो किसानों का गन्ना अन्य चीनी मिल को आवंटित किया जाए।
किसानों के प्रतिनिधि मंडल में शंकर पाल सिंह, शांतिस्वरूप उपाध्याय, हाकिम सिंह, जितेंद्र कुमार, दीन दयाल मौर्य, इंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, कुंवर सिंह, सरदार गुरदीप सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें