कासगंज में बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते सपा सांसद देवेश शाक्य व मौजूद
कासगंज। सपा के सांसद देवेश शाक्य का कहना कि लोगों को भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए जीवन के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इससे जीवन को संतोषपूर्वक जिया जा सकता है। वे सोमवार को सपा के कैंप कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और बुद्ध अनुयायियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है भगवान बुद्ध ने कहा है कि दुख जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है, लेकिन इस दुख के कारण को समझकर सही मार्ग पर चलने से इसे समाप्त किया जा सकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर जीत प्राप्त कर लो फिर हमेशा तुम्हारी जीत होगी। जिला महासचिव विनय कुशवाह, पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, पूर्व विधायक जीनत खान, प्रदेश सचिव प्रवेंद्र राणा, रफत मुनीर, देव प्रकाश लोधी, अविनाश राजपूत, चाहत मियां ने भी भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला।