सुधीर कुमार होंगे मैनपुरी के जिला जज
मैनपुरी। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जिला जज का तबादला कर दिया गया है। मैनपुरी के जिला जज अनिल कुमार को गाजियाबाद का जिला जज बनाया गया है। वहीं पीलीभीत में तैनात जिला जज सुधीर कुमार को मैनपुरी का जिला जज बनाया गया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा बुधवार की शाम जारी की गई सूची में दोनों जजों का तबादला किया गया है। संवाद