05एमएनपी-04-एलाऊ थाना क्षेत्र में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन
- फोटो : MAINPURI
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव दिवलपुर निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पिता ने बताया कि लोन की किस्त न चुकाने के कारण चल रहा था परेशान।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव दिवलपुर निवासी 30 वर्षीय उदय प्रताप शराब पीने का शौकीन था। वह लोडर चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सोमवार की रात उदय ने घर के कमरे में पंखा के कुंडा में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह लोगों को पता चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पिता कप्तान सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व ही उदय ने बैंक से लोन लेकर एक लोडर खरीदा था। लॉकडाउन के चलते गाड़ी घर पर खड़ी थी, वह किस्त तक नहीं चला पा रहा था। इस बात को लेकर भी वह परेशान रहा करता था। हालांकि थाने में दी गई तहरीर में पिता की ओर से किस्त भुगतान न कर पाने से संबंधित कोई भी बात नहीं कही। थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।