फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में नौ केंद्रों पर होगी अधीनस्थ सेवा परीक्षा

Fri, 19 Sep 2025 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोक सेवा आयोग ने प्रवर अधीनस्थ सेवा, सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा पद के लिए परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है। इसी के साथ परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 12 अक्तूबर को नौ पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में 3864 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी होगी। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। 50 प्रतिशत बाहरी परीक्षक केंद्र पर तैनात होंगे। केंद्र व्यवस्थापक के साथ सह केंद्र व्यवस्थापक की भी व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें श्रीगणेश इंटर कॉलेज, केए पीजी कॉलेज, बीएवी इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एसकेएम इंटर कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज,श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय, शेरवानी इंटर कॉलेज न्यौली, एसटीडीएम इंटर कॉलेज सोरोंजी शामिल हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जरूरी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें