मैनपुरी। शहर की एक आशा कार्यकर्ता के साथ कोतवाली में दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। साथ आए परिचित ग्राम प्रधान के साथ भी हाथापाई की। पीड़ित महिला का कहना है कि एक प्रसव के मामले में उसे दरोगा ने पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी की रहने वाली एक महिला आशा कार्यकर्ता है। आरोप है कि एक प्रसव के संबंध में उसके खिलाफ विपक्षी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, जांच कर रहे दरोगा ने उसे फोन कर शुक्रवार को कोतवाली बुलाया, वह अकेली होने की वजह से एक परिचित प्रधान को अपने साथ लेकर गई थी। वहां बातचीत के दरोगा अभद्रता करने पर उतारू हो गया। उन पर चारित्रिक आरोप लगाने लगा, वहीं साथ आए प्रधान के साथ भी हाथापाई करने लगा। उसने कहा कि जो भी तेरे साथ आएगा, उसके साथ ऐसे ही मारपीट करूंगा। पीड़ित महिला का आरोप है कि दरोगा ने अकेले कमरे में आकर मिलने की भी बात कही। शनिवार को पीड़ित महिला ने एसपी कमलेश दीक्षित को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।