फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्यार्थी मोबाइल फोन पर कर सकेंगे पुस्तकों का संग्रह

Thu, 29 Aug 2024 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए पुस्तकों को खरीदने व उन्हें सुरक्षित रखने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अब एक क्लिक पर मोबाइल एप पर पाठ्यक्रम के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें सामने होंगी विद्यार्थी मोबाइल पर अपनी आवश्यकता के अनुसार पुस्तकों की ई-लाइब्रेरी तैयार कर सकेंगे। जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 270 विद्यालय संचालित होते हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले पंजीकृत विद्यार्थियों को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन लाइब्रेरी पोर्टल के जरिए शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। पोर्टल पर पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षा तैयारी से जुड़ी व अन्य सामान्य ज्ञान, ज्ञानवर्धक किताबें उपलब्ध होंगी।पोर्टल पर ई-पुस्तकों का विशाल संग्रह, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता और स्टार्टअप, वीडियो लर्निंग सामग्री, केंद्रीय एवं जनपदीय सार्वजनिक पुस्तकालय का लाभ दिया जाएगा। ई-पुस्तकालय पर उपलब्ध पुस्तकों का भी संग्रह होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से भी विद्यालयों को लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। विद्यार्थी अपने मोबाइल पर एप की मदद से ई-लाइब्रेरी में अपना एकाउंट बना कर इसका लाभ ले सकेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें