फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीपक चाहर को देख झूम उठे विद्यार्थी

विज्ञापन
वार्षिक खेल दिवस
विज्ञापन
आगरा। रोहता स्थित सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को पहला वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की मौजूदगी विद्यार्थियों के लिए खास आकर्षण रही। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, 200 मीटर दौड़ और रिले दौड़ में दमखम दिखाया। योग मुद्राओं से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक चाहर और महाधर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजली ने सफेद कबूतर उड़ाकर किया। चाहर ने खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का माध्यम बताया। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरीं। प्रबंधक फादर रॉय डॉल्फस, गुलाब सिंह, विंसेंट पीटर, एलेक्स और डेरेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें