फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुलाबपुर के विद्यालय में जलभराव से छात्र-छात्राएं परेशान

Sat, 05 Aug 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबपुर के विद्यालय में जलभराव से छात्र छात्राएं परेशान
विज्ञापन


- अभिभावकों को सता रही पाल्यों के स्वास्थ्य की चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुलाबपुर में जलभराव के चलते छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। परेशान छात्र-छात्राओं ने शिक्षाधिकारियों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए पत्र लिखा है। विद्यालय परिसर में जलभराव के कारण यहां बीमारियां फैलने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय गुलाबपुर में पिछले 15 दिनों से जलभराव है। जरा भी बारिश होती है तो विद्यालय प्रांगण में पानी जमा हो जाता है। विद्यालय प्रांगण में पानी जमा होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं को बीमार होने का भय भी सता रहा है। अभिभावक भी अपने पाल्यों की पढ़ाई के साथ ही स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। अभिभावक जयपाल सिंह, सुरेंद्र यादव ,सुधर सिंह ,अनिल यादव, सत्यवीर सिंह आदि का कहना है कि विद्यालय में जलभराव की समस्या से निजात मिले तो बच्चे मानसिक रूप से स्वस्थ होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें। जलभराव के कारण बच्चों को अपने स्वास्थ्य की चिंता रहती है। ऐसे में वे सही से शिक्षा भी हासिल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी और बीएसए को पत्र भेजकर विद्यालय में हो रहे जलभराव से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें