प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी
आगरा। सेठ पदमचंद जैन प्रबंधन संस्थान में स्पोर्ट्स क्लब की ओर से इंडोर खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बीबीए और एमबीए विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। चेस में कैवल्या कृष्ण शर्मा प्रथम, अक्षांश द्वितीय और बंसी बिंदल तृतीय रहे। कैरम एकल में वंश, आस्था जैन और यश गुप्ता ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में प्रियांशु रावत प्रथम, चिराग सोलंकी द्वितीय और देवाश पचौरी तृतीय रहे। कैरम युगल में उमंग-प्रेम पाल प्रथम, अबीर-अर्चित द्वितीय और और यश-खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान निशांत, श्वेता, वृद्धि, कृष्ण वर्मा, गौरी, साक्षी, डॉ. श्वेता गुप्ता, लकी आर्य आदि मौजूद रहे।