कासगंज। सीबीएसई 12वीं की भौतिक विज्ञान परीक्षा के प्रश्नों में परीक्षार्थी उलझे नजर आए। कई प्रश्न सीधे न पूछकर के घुमाकर दिए गए। इस वजह से परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने में समय लगा। पंजीकृत 584 परीक्षार्थियों में से 570 ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा शुक्रवार को कराई गई। प्रश्नपत्र हाथ में आने के साथ परीक्षार्थियों के चेहरों की हवा उड़ने लगे क्योंकि प्रश्न कठिन आए थे। जेपी पब्लिक स्कूल मेें पंजीकृत 176 परीक्षार्थियों में 174 ने परीक्षा दी। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एनआर पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 181 परीक्षार्थियों में से 179 ने परीक्षा दी। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेठ एमआर जयपुरिया पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 227 परीक्षार्थियोंं में से 217 ने परीक्षा दी। 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।