कोरियन पुरा मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में नौवें दिन छात्रों
फतेहाबाद। रास्ते की समस्या के समाधान के लिए कोरियन पुरा मार्ग पर चल रहे धरना प्रदर्शन के नौवें दिन बृहस्पतिवार को कई गांवों के छात्र-छात्राएं भी धरना स्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों का समर्थन करते हुए बाह रोड बाईपास पर अंडरपास बनाए जाने की मांग के मद्देनजर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण उन्हें स्कूल जाने के लिए काफी दूर घूमकर जाना पड़ता है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान कराने की मांग की। इस दौरान बलवीर सिंह, प्रताप सिंह, बदन सिंह, भूपेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।