कागारौल। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय कागारौल प्रथम में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा बलों के सम्मान में विशेष गतिविधि आयोजित की गई। बच्चों ने अपने हाथों से आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर जवानों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। थाना पुलिस टीम विद्यालय पहुंची और बच्चों के बनाए कार्ड प्राप्त कर उनकी रचनात्मकता व देशभक्ति की सराहना की। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को उपहार भी वितरित किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य रीनू वर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में देशभक्ति, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।