कासगंज। परिषदीय विद्यालयों मे वार्षिक परीक्षा संपन्न होने के बाद प्राथमिक विद्यालय नगला चिंती विकास खंड सोरों पर परीक्षाफल का वितरण किया गया। परीक्षाफल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान आई है। कार्यक्रम में एआरपी सचिन पुंढीर और नोडल संकुल शिक्षक राकेश शाक्य ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। प्रधानध्यापक सत्य नारायण ने उपस्थित सभी अभिभावकों का पटका पहनाकर स्वागत किया। परीक्षा मे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विवेक कुमार सिंह, आकांक्षा पुंढीर सहित विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे ।