आगरा। विद्यार्थियों की सफल बोर्ड परीक्षा व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शास्त्रीपुरम स्थित बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में आशीर्वाद एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्ष डॉ. दीना सारस्वत ने कहा कि यह समय सिर्फ परीक्षा का नहीं बल्कि आत्मविश्वास, धैर्य और संकल्प की परीक्षा का है। निदेशक डॉ. देवदत्त शर्मा ने समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना सारस्वत ने परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य दीप्ति कोहली व उप प्रधानाचार्य रिजुमन सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। हिशानी पराशर को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी पुरस्कार व नेहा छिवार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन भावुक विदाई, शुभकामना और स्मृतियों के साथ हुआ।