पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज थरा चीथरा में आयोजित समर कैंप में रंगोली बनाती छात्राएं।
कासगंज। माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित समर कैंप में विद्यार्थियों को विभिन्न कलाओं में पारंगत किया जा रहा। इसके तहत उन्हें संगीत गायन, वादन क्षेत्र की विधाओं की न सिर्फ जानकारी दी जा रही है बल्कि इनका प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। साथ ही छात्राएं रंगोली बनाना भी सीख रहीं हैं।पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थरा चीतरा में संगीत, गायन और वादन के अंतर्गत पियानो,कांगो, ढोलक मंजीरा, खंजरी आदि विधाओं का अभ्यास कराया गया। विद्यालय के उर्दू शिक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने छात्राओं को अभ्यास कराया। विद्यालय में योगाभ्यास, नृत्य, विभिन्न प्रार्थनाएं क्ले मॉडल, रंगोली, खेल पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण आदि गतिविधियां भी कराई गई। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य रामलाल, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मदन राजपूत, रूबी राठौर आदि उपस्थित रहे। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, राणा इंटर कॉलेज ढोलना सहित अन्य विद्यालयों में भी कैंप में विभिन्न गतिविधियां कराई गईं।