फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व स्कूल गया छात्र हुआ लापत, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के गांव तैय्यबपुर सुजातगंज का छात्र पांच दिन पूर्व से लापता है। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। छात्र 24 अगस्त को अपने घर से नगला पट्टी के सोमवती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने गया था, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने लापता छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छात्र संदीप (18) निवासी तैय्यबपुर सुजातगंज नगला पट्टी के सोमवती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता है। स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्र घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों से जानकारी ली तो मालूम हुआ की छात्र स्कूल ही नहीं गया है। मां सावित्री ने बताया कि बेटे की जगह जगह तलाश की जा रही है। कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने पुलिस से छात्र की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें