फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कीचड़ में पांव रखकर स्कूल पहुंच रहा छात्र

Thu, 17 Jul 2025 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गांव सैलई में प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने जलभराव हो जाने पर दीवार को पकड़ कर स्कूल जाते ब
विज्ञापन
कासगंज। सैलई गांव में प्राथमिक विद्यालय को जाने वाला रास्ता तालाब बना हुआ है। स्कूल के गेट पर बारिश के कारण पानी भर गया है। रोड पर जमकर कीचड़ फैला हुआ है। ऐसे में छात्र जलभराव और कीचड़ के बीच से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर है। गेट पर पानी भरा होने पर छात्र दीवार के सहारे बैग लेकर स्कूल जा रहे हैं। गांव की सड़क भी बदहाल है।अमांपुर रोड से सटे सैलई गांव में प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें स्कूल के गेट पर तालाब की तरह पानी भरा नजर आ रहा है। रोड पर चारों ओर कीचड़ फैला है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं गेट से लगी दीवार के सहारे बैग लेकर स्कूल में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले में ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में सड़क की हालत पहले से काफी खराब है। इसे बनवाने की मांग की गई तो महज मिट्टी डलवाकर गड्ढों को पाट दिया गया। इससे बरसात में पूरी सड़क कीचड़ में बदल गई है। स्कूल के गेट पर बड़ा सा गड्ढा हो गया है जिसमें बारिश का पानी भर जाता है। इससे स्कूल को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। कुछ बच्चे किनारे बनी दीवार के सहारे स्कूल जाते है जिससे उनके कपड़े और पैर गंदे नहीं हो। गांव में रहने वाली एलिस पाराशर ने बताया कि काफी दिनों से गांव में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसे जल्द से जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें