कासगंज यूक्रेन में फंसी कासगंज की छात्रा गर्विता माहेश्वरी ।
- फोटो : KASGANJ
विनिसिया में फंसी हैं गर्विता, गिर्राज फंसा है खार कीव में
कासगंज। यूक्रेन के विनिसिया शहर में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा गर्विता माहेश्वरी फंसी हैं। वह नगर के विश्व बैंक कॉलोनी निवासी मनोज माहेश्वरी की पुत्री है। गर्विता अपने कॉलेज के हॉस्टल में है। वह युद्ध शुरू होने के बाद से सहमी हुई हैं। पिता मनोज माहेश्वरी व परिजन वहां के हालातों को लेकर चिंतित हैं। मनोज ने बताया कि अभी विनिसिया शहर में बमबारी शुरू नहीं हुई है, लेकिन खौफ बना हुआ है। उधर, सोरों रोड के गांव गंगागढ़ का युवक गिर्राज यादव यूक्रेन में फंसा है। वह यूक्रेन के खार कीव में एयरक्राफ्ट टेकिभनशियन की शिक्षा ले रहा है। रूस के हमले के बाद पिता छोटेलाल और अन्य परिजन चिंतित हैं। परिवार के लोगों ने डीएम से गिर्राज को यूक्रेन से वापस बुलाने की मांग की है। संवाद