फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्र को धरनास्थल पर मिली टीसी, यूनिफार्म

Sun, 12 Jul 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: टीसी मिलने एवं निजी स्कूलों की जांच के आश्वासन पर तीसरे दिन भाकियू का धरना हुआ समाप्त
विज्ञापन
बाह। तहसील बाह क्षेत्र के निजी स्कूलों में यूनिफार्म एवं पुस्तकों की बिक्री बंद किए जाने एवं छात्र को टीसी दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) का तहसील मुख्यालय पर शनिवार को तीसरे दिन भी धरना जारी था। धरना स्थल पर तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधक ने छात्र रुद्र प्रताप को टीसी प्रदान की। टीसी मिलने के बाद संगठन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने के साथ हुई वार्ता में स्कूल या चिन्हित दुकान से ही किताबें और यूनिफार्म बेचे जाने के मामले में जांच एवं कार्यवाही को लेकर सहमति बनी। एनसीईआरटी के निर्धारित पाठयक्रम की पुस्तकों से पढ़ाई कराकर गरीब परिवारों को शोषण से बचाए जाने की मांग की। कार्यवाही के आश्वासन पर शनिवार को भाकियू ने धरना समाप्त कर दिया। गरीब छात्रों को न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। धरना प्रदर्शन में जितेन्द्र सिंह तोमर, राजीव सिंह भदौरिया, प्रमोद सिंह, श्रीनिवास शर्मा, सोनू शर्मा, भोला सिंह, चंदा देवी, गोमती कुमारी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें