फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर लौटी छात्रा पर गिरी बिजली, मौत

सार

समान क्षेत्र के गांव मरियार में बृहस्पतिवार को स्कूल से घर आने के बाद 16 वर्षीय छात्रा आंगन में कपड़े सुखाने को डाल रही थी, तभी उस पर बिजली गिर गई।हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया।प्रतीक्षा की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
22एमएनपी-40-मृतका प्रतीक्षा का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनी। समान क्षेत्र के गांव मरियार में बृहस्पतिवार को स्कूल से घर आने के बाद 16 वर्षीय छात्रा आंगन में कपड़े सुखाने को डाल रही थी, तभी उस पर बिजली गिर गई। आनन फानन परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मरियार निवासी शिशुपाल सिंह की 16 वर्षीय पुत्री प्रतीक्षा कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की शाम वह स्कूल से घर लौट कर आई तो बारिश में भींग गई थी। कपड़े बदलने के बाद वह शाम करीब चार बजे वह गीले कपड़े सुखाने के लिए आंगन में लगे तार पर डाल रही थी। इस दौरान तेज धमाके के साथ अचानक उस पर बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही प्रतीक्षा बेसुध होकर आंगन में गिर गई। छात्रा को बेसुध पड़ा देख परिजन सहम गए। आनन फानन परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। प्रतीक्षा की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें