कासगंज। दद्दा पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट एसोसिऐशन का गठन किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। उन्हें दायित्वों के बारे में बताया गया। विभिन्न पदों के लिए 334 छात्र छात्राओं ने मतदान किया। एसोसिऐशन में अध्यक्ष पद पर यक्ष चौहान, महासचिव पद पर दिग्विजय राजपूत, उपाध्यक्ष पद पर देवांशू, सचिव पद पर आयुष राजपूत को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष यक्ष चौहान ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सहमति से डॉ. एपीजे कलाम हाउस के लिए हेड बॉय यक्षराज और हेडगल रोशनी को चुना। विवेकानंद हाउस के लिए हेड बॉय मंयक राजपूत हेडगर्ल सारिका को, शिवाजी हाउस के लिए हेड बॉय अभिषेक कुमार, हेड गर्ल कशिश पाल को, कल्पना चावली हाउस के लिए हेड बॉय कृष्णा पचौरी व हेडगर्ल निहारिका सिंह को मनोनीत किया गया।
चुनाव अधिकारी देव राजग त्रिगुणाय रहे। प्रबंधक डॉ. मनोज शर्मा ने नवनिर्वाचित एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानाचार्य कामिनी गुप्ता सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।