फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीस घंटे फंसे रहे जाम में, नहीं जाने दिया अयोध्या

Sat, 01 Feb 2025 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ स्नान कर लौटते श्रद्धालु ।
विज्ञापन
कासगंज। शहर के श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए मौनी अमावस्या से पहले कुंभ गए थे। हालांकि वहां हुए हादसे ने उनके उत्साह पर पानी फेर दिया। वे जैसे तैसे प्रयागराज में संगम के बजाए अन्य घाटों पर स्नान कर श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या रवाना हुए। वहीं, सुल्तानपुर मार्ग पर लगे जाम के कारण रामलला के दर्शन के लिए भी नहीं पहुंच सके। 20 घंटे जाम में फंसे रहने बाद सुल्तानपुर पुलिस व प्रशासन ने बसों को लौटा दिया और श्रद्धालु परेशानियों झेलते हुए वापस अपने शहर आए गए।शहर से 27 जनवरी को पांच बसों से करीब 250 श्रद्धालु रवाना हुए थे। यह श्रद्धालु मौनी अमावस्या के दिन सुबह के समय महाकुंभ में पहुंचे। लेकिन भगदड़ की घटना रात में घट जाने के कारण संगम पर स्नान का मौका नहीं मिला। तो कुंभ के अन्य घाटों पर स्नान किया। स्नान करके जब वापस कुंभ से अयोध्या के लिए रवाना हुए तो 20 घंटे तक जाम का सामना करते हुए सुल्तानपुर तक पहुंचे, लेकिन रात 10 बजे पुलिस-प्रशासन ने इन श्रद्धालुओं की बसों को अयोध्या जाने से रोक दिया। श्रद्धालु प्रशासन से अयोध्या जाने के लिए मिन्नतें करते रहे, लेकिन अयोध्या में जबरदस्त भीड़ का दबाव होने और जाम रहने के कारण प्रशासन ने सभी बसों को वापस करा दिया। जिले के श्रद्धालु कुंभ मेले से वापस हुए जगह-जगह रास्ते में जाम का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे श्रद्धालु शहर में पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें